Please wait

ईडी पर हमले के 47 दिन बाद राजीव कुमार पहुंचे संदेशखाली

राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार ने मिडिया को बताया कि वह संदेशखाली की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने आए हैं।

21 Feb 2024

ईडी पर हमले के 47 दिन बाद राजीव कुमार पहुंचे संदेशखाली

संदेशखाली (उत्तर परगना)। संदेशखाली की असल हालात की पड़ताल करने राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार बुधवार को संदेशखाली पहुंचे। वह धामाखाली से नाव द्वारा संदेशखाली आये। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार ने मिडिया को बताया कि वह संदेशखाली की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने आए हैं।

दरअसल, संदेशखाली गत पांच जनवरी से ही सुर्खियों में है। उस दिन ईडी की टीम ने शेख शाहजहां के घर पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी की टीम पर उन्मादी भीड़ ने हमला कर दिया था। ईडी पर हमले की घटना के 47 दिन बाद आखिरकार राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार संदेशखाली पहुंचे।

संदेशखाली में ईडी पर हमले के बाद से जिस तरह से घटनाक्रम बदल रहा है, एक के बाद एक गंभीर आरोप सामने आने लगे हैं, उससे सरकार की बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News